Categories: Uncategorized

#पच्छाद – समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए विक्रम सिंह

निशेष शर्मा (राजगढ़)

आज दीद घलूत ग्राम पंचायत के उप प्रधान विक्रम सिंह अपने  समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस   पार्टी में शामिल हुए । उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पच्छाद व हिमाचल कांग्रेस की सचिव दयाल प्यारी के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। विक्रम सिंह दूसरी बार ग्राम पंचायत के उप प्रधान बने हैं। इन्हें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में रणधीर ठाकुर, मुन्नी लाल पंवर व जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अहम भूमिका रही। 

 गौरतलब है कि दो दिन पहले,रासू मान्दर के दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश  माननीय उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जी की उपस्थिति में भड़ोली पंचायत समिति  वार्ड के बी डी सी सदस्य रणवीर मेहता उर्फ रिंकू मेहता व इसी क्षेत्र के सुरेश भारद्वाज ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान का मानना है कि लोगों का , भाजपा से मोहभंग हो गया है और लोग हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए गए कार्यों से खुश हैं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर विश्वास करने लगे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा संगठन में उन्हें जिम्मेदारी भी दी जाएगी। चौहान ने कहा कि अब हम सबको लोकसभा चुनाव 2024के लिए दिन-रात मेहनत कर पार्टी के लिए काम में जुट जाना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 days ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 days ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 days ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 days ago