Uncategorized

मंडी : प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री जाहन्वी पहुंची सुंदरनगर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

प्रदेश में पहली बार आयोजित बाल सत्र में मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने वाली सुंदरनगर की जाहन्वी के घर पहुंचने पर परिजनों ने उसका जोरदार स्वागत किया। सुंदरनगर शहर के भोजपुर निवासी जाहन्वी के पिता संजीव कुमार व्यापारी हैं जबकि माता देवना गृहणी हैं। बाल सत्र में बतौर मुख्यमंत्री का अनुभव सांझा करते हुए जाहन्वी ने कहा कि यह पल उनके लिए अविस्मरणीय रहेंगे। विशेष तौर पर स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया तो यह अपने आप में एक बड़ी बात है। स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली तथा राजनीति में ज्यादा रूचि नहीं होती है लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों से स्कूली छात्र छात्राओं में भी सरकार के कार्यकलापों तथा राजनीति को लेकर रूचि बढ़ेगी। जाहन्वी ने कहा कि सरकार में पक्ष और विपक्ष की भूमिका के बारे में बाल सत्र के माध्यम से पता चला तथा राज्य को चलाने के लिए दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सत्र के दौरान उन्होंने विपक्ष के सवालों के जवाब तो दिए लेकिन साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी अपनी बात रखी। जाहन्वी ने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य आईएएस और आईपीएस ऑफिसर बनना है तथा उसके लिए वह अभी से प्रयत्नशील है। परिपक्वता के साथ अपनी बात रखने वाली जाहन्वी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने की अत्यंत आवश्यकता है। कई स्कूलों की स्टाफ की कमी है तो कई जगह पर बच्चों की सं या कम है। वर्तमान में हालात यह है कि सभी सरकारी नौकरी तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढाना चाहते जो एक चिंतनीय विषय है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल खोले जाने चाहिए ताकि वहां के बच्चे शिक्षा से वंचित न रह सकें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी और बेहतर कार्य करने की जरूरत है। जाहन्वी ने कहा कि बाल सत्र को तभी सफल माना जाएगा यदि इस सत्र में उठाई गई बातों पर गौर कर इन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। जाहन्वी ने बताया कि मु यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बाल सत्र में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को आश्वस्त किया है कि इसे पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और कई कार्य पहले से चल रहे हैं जो शेष है उन पर भी कार्य किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

6 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

24 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago