सोलन : आज शहीद रोशन क्लब पपलोल को किया गया सम्मानित

0
704

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

जिला सोलन के सर्वश्रेष्ठ क्लब शहीद रोशन क्लब को सांसद सुरेश कश्यप द्वारा सम्मानित किया गया। सिद्ध बाबा मेला चायल में क्लब के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर क्लब के कार्यों की सराहना की गई। शहीद रोशन क्लब पपलोल समय समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम, खेल व पर्यावरण संबंधित गतिविधियां आयोजित करता रहा है जिसके लिए उन्हें समय समय पर विभिन्न मंचों पर समानित भी किया गया है। यह क्लब तीन बार जिला सोलन का सर्वश्रेष्ठ क्लब बन चुका है। क्लब के निदेशक अरुण ठाकुर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। साथ ही उन्होंने मेला कमेटी चायल का भी इस सम्मान के लिए आभार जताया। इस मौके पर क्लब की ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष हरनाम व प्रधान राहुल, शहरी इकाई के अध्यक्ष अमन देव शर्मा व प्रधान वरुण, उपाध्यक्ष विपुल मेहता व नितिन, उप निदेशक अमित भारद्वाज, हर्ष, पूर्व प्रधान मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष तरुण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here