Categories: Uncategorized

राजगढ़ में बनेगी कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत : विक्रम ठाकुर

निशेष शर्मा (राजगढ़)


नगर पंचायत राजगढ़ में अब जल्द ही कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत का गठन किया जाएगा । वर्तमान अध्यक्ष रूबी ककड़ ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है । रूबी कक्कड़ ने गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिल कर भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था । उनके साथ वार्ड नंबर 5 के पार्षद कपिल ठाकुर ने भी कांग्रेस पार्टी से नाता जोड़ लिया था । ये जानकारी राजगढ़ शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

विक्रम ने बताया कि नगर पंचायत में अब कांग्रेस पार्टी के 4 पार्षद हो गए है।जिनमे ज्योति साहनी,कपिल ठाकुर, रूबी कक्कड़ और हाल ही में वार्ड नंबर 6 से चुने गए पार्षद रंजीत सिंह शामिल है । सभी चारो पार्षदों ने उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव उपायुक्त सिरमौर को भेज दिया है । जिसकी सूचना उपमंडलाधिकारी( ना.) एवं सचिव नगर पंचायत राजगढ़ को भी दी है । और जल्द ही नगर पंचायत राजगढ़ में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

19 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

20 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago