किन्नौर : पानवी में किया गया G20 निपुण मेला FLN का आयोजन

0
684

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

किन्नौर जिला के राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पानवी 1 में आज G20 निपुण मेला FLN का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढकर भाग सेवा लिया। इस मेले में मुख्यातिथि के रूप में ग्राम पंचायत प्रधान राजकुमारी, उप प्रधान बुधा राम व वार्ड सदस्य रामपति मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय अध्यापकों व प्रथम टीम के सहयोग से विभिन्न स्टाल लगाए गए, जिसमें बच्चों के शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणितीय योग्यता का विकास तथा खेल-खेल में सीखने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। साथ ही साथ इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक तथा अध्यापिका मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here