
निषेश शर्मा (राजगढ़)
उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग का कार्य हेलीपैड राजगढ़ में 19 जून को किया जाएगा। यह जानकारी पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाईसैंस, रीटैस्ट व वाहन पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 18 जून, 2023 से पहले ऑनलाइन या एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी तथा फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अभ्यर्थी को पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राईविंग व वाहन पासिंग के लिए 19 जून को प्राप्त 10 बजे हैलीपैड राजगढ़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

