खेती बागवानी

किन्नौर जिला के पूह में आयोजित किया गया विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

किन्नौर जिला के ग्राम पंचायत पूह के सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग, बागवानी, कृषि, उद्योग, उद्यान, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता व अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग ने लोगों को उनके विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी।

पशुपालन विभाग से डाॅ. कुलदीप ने पशुओं से संबंधित विभिन्न रोगों की जानकारी दी। कृषि विभाग से डाॅ. जय नेगी ने खट्टी लस्सी में 10/20 लीटर पानी का घोल बनाकर फसलों पर छिड़काव कर पाउडरी मिल्डयू बीमारी से फसलों को बचाने बारे जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग से गावा सिंघे ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर जानकारी दी।
इसी प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग से अरविंद ने कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध होने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उद्योग विभाग से पदम नेगी ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बारे बताया तथा उद्यान विभाग से डाॅ. बलबीर चोहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी के अलावा उच्च घनत्व, बागवानी, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, सब्जियों की खेती तथा औषधीय पौधों की खेती तथा इन खेती पर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता बारे बताया तथा लोगों को इन फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पूह के प्रधान राजेश नेगी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया तथा आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाए ताकि जिला के आम लोग प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान डूबिलंग चंदर सिंह सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

5 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago