सुगना मेमोरियल टीटी हॉल का किया गया उद्घाटन

0
626

पच्छाद (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ)

पच्छाद चुनाव क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बनाह-की-सैर में बीते कल पूर्व सैनिक बाबूराम चौहान ने टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि इस हाल का सम्पूर्ण निर्माण बिना किसी सरकारी सहायता के तत्कालीन मुख्याध्यापक एवं वर्तमान मे प्रधानाचार्य राकेश कुमार की प्रेरणा से स्थानीय लोगो व पूर्व विद्यार्थियो के सहयोग से हुआ है, जिसमे बाबूराम चौहान ने अपनी स्वर्गीय पत्नि सुगना देवी की स्मृति मे 1 लाख रुपए की सहयोग राशि दान दी थी। विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक सागर सिंह ने बताया कि इस प्रकार के अनुठे सहयोग से जहां विद्यार्थियो को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी, वही स्थानीय लोग सहयोग हेतु प्रेरित होंग। इस उद्घाटन समारोह मे प्रधानाचार्य राकेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष अनूप शर्मा, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व सैनिक लेख राज शर्मा, स्थानीय वरिष्ठ नागरिक जगमोहन ठाकुर, समस्त स्टाफ सदस्य तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here