निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
विश्व पर्यावरण दिवस पर निरमंड खंड की ग्राम पंचायत चायल में आज पर्यावरण दिवस पर पंचायत (कोरम) और महिला मंडल स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वाधान में पंचायत परिसर में देवदार, खनोर प्रजाति के पौधे रोपे गए। पंचायत प्रधान सुषमा कटोच ,उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने एक एक देवदार और खनोर प्रजाति के पौधे रोपे। और इनके सरक्षण की शपथ ली। वहीं जागृति स्वयं सहायता समूह ठारला की महिलाओं ने भी पौधे लगाए और राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठारला के स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के प्रति ठारला गांव में एक जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं श्रीखंड पब्लिक स्कूल ठारला के बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और बस स्टैंड पर प्लास्टिक के कचरे का उचित निपटारा किया गया। इस दौरान प्रधान चायल सुषमा कटोच, उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, सचिव के डी ठाकुर, वार्ड पंच जवान देवी, रीना देवी, घनश्याम सिलाई अध्यापिका संदेशा देवी, चौकीदार दौलत राम ठाकुर, शिक्षक बेलू राम, नरेश ठाकुर, वीना, सूर्या,गंगा जोशी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।