निरमंड : महिला मंडल “शाटकीशाह” ने संवारा प्राचीन बावड़ी को

0
1866

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

उप तहसील निथर की ग्राम पंचायत शिल्ली के महिला मंडल शाटकीशाह ने “क्लीनअप ड्राइव” मुहिम के तहत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें महिला मंडल की महिलाओं ने प्राचीन प्राकृतिक जल स्त्रोत बावड़ी, गांव की निकासी गलियां, रास्ते में उगी कंटीली झाड़ियां, आसपास का प्लास्टिक, कूड़ा कचरा इकट्ठा करके उसका उचित निपटारा किया गया। लिखनी है कि महिला मंडल शाटकीशाह की महिलाएं अपनी मासिक बैठक के दौरान स्वच्छता मुहिम चलाती आ रही है और सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मुहिम, वृक्षारोपण और अन्य प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय रहती है। इसमें अभियान में महिला मंडल प्रधान मण्डपी देवी, उप प्रधान रेवा देवी, सचिव सुषमा, सुरमा देवी, नूरमा देवी, ब्रेस्ती देवी, सीमा देवी, प्रेमलता, रामदासी, सुलोचना देवी, रोशना देवी आदि महिलाओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here