कुल्लू (मैं भी पत्रकार),
ग्राम पंचायत गाड़ापार के अतिदुर्गम गांव मरौड़ के सेस राम ठाकुर 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिन्होंने अपनी सेवा शाक्टी, मरौड़, शुगाड़, कुटला, लारजी व शमशी में दी है। इनके क्षेत्र में बिजली, पानी, रोड व टेलिफोन से वंचित एरिया है। रोपा रेस्ट हाउस में उन्होंने विदाई पार्टी दी। इनके समय में विश्व धरोहर बना है। वहीं विदाई अफसर RO सैंज राजेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि इनके प्रयास से आज देश व प्रदेश में जाना जाता है विश्व धरोहर। उनके साथ BO ज्ञानचंद शाघड़, BO योग राज मरौड़, गार्ड गेहरु राम, प्रकार ठाकुर, राज बिर, श्रीपत, डोला सिंह, हीरा सिंह, शेर सिंह, पूर्व प्रधान भाग चंद व वार्ड पंच शाक्टी निर्मला देवी विदाई पार्टी में उपस्थित रहे।

