निरमंड ( लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में आज तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एन०एस०एस०, इको क्लब और स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने मिलकर नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।बच्चों ने अपनी पेंटिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से समाज को तम्बाकू के निषेध व स्वास्थ्य पर इसके विपरीत असर का संदेश दिया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीवन पाल शर्मा ने बच्चों के प्रयासों को सराहा । इस अवसर पर इको क्लब के प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ,स्काउट एंड गाइड के प्रभारी पदम चंद, एन०एस०एस० के प्रभारी रवि शर्मा आपदा प्रबन्धन प्रभारी डॉ० जगदीश शर्मा ,प्रवीण शर्मा, संतोष शर्मा, अरुण शर्मा, कुशाल शर्मा, वर्षा कुमारी, सुरजीत कुमार सहित अनेक अध्यापक मौजूद थे |

