मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
सुंदरनगर स्थित अपने क्वार्टर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सुंदरनगर के लिए निकला एक 18 वर्षीय छात्र रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने बेटे की तलाश हर जगह की लेकिन उसका कोई भी अता-पता नहीं चल पाया. बेटे के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जिसके चलते अब परिजनों ने मामले की शिकायत सुंदरनगर पुलिस को सौंप बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पिता दुर्गा सिंह निवासी हवाणी सदर मंडी ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा अपनी बहन के साथ सुंदरनगर स्थित एक क्वार्टर में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह क्वार्टर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के लिए निकला था. जब शाम तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश हर जगह की लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चल पाया है। अब उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. पिता दुर्गा सिंह ने बताया कि बीते रोज बेटे ने एमबीए का टेस्ट दिया था उसमें उत्तीर्ण न होने के चलते बेटा कुछ परेशान था। वही पिता दुर्गादास ने मामले की शिकायत सुंदरनगर पुलिस को सौंप बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पिता ने मीडिया के माध्यम से लोगों से भी आम जनता से अपील की है कि अगर उसका बेटा कहीं भी दिखाई देता है तो उसके नंबर 9817317061 पर संपर्क कर सकते हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

