मुख्य समाचार

एनएचपीसी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए की लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा

(ब्यूरो रिपोर्ट),

अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार का एक ‘मिनी रत्न’ श्रेणी- I उद्यम, एनएचपीसी लिमिटेड ने अपने निदेशक मंडल के अनुमोदन से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के 3538 करोड़ रुपए की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में एकल आधार पर कर पश्चात लाभ (पीएटी) 3834 करोड़ रुपए अर्जित किया है जो कि  पिछले वित्त वर्ष  से 8% अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 के समेकित शुद्ध लाभ 3524 करोड़ रुपए की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में 3890 रुपए रहा, जिसमें 10%. की वृद्धि दर्ज की गई। एनएचपीसी के पावर स्टेशनों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 24907 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन किया है। निदेशक मंडल ने 1.40 रुपए प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त , वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 0.45 रुपए के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। तदनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल लाभांश रुपए 1.85 प्रति शेयर है। वर्तमान में, एनएचपीसी लिमिटेड के 25 पावर स्टेशनों की कुल संस्थापित क्षमता 7097.2  मेगावाट है और कंपनी 10489 मेगावाट की कुल संस्थापित क्षमता वाली 16 परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। कंपनी के पास 5882 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 12 परियोजनाएं मंजूरी चरण में और 890 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 2 परियोजनाएं सर्वेक्षण व अन्वेषण चरण के अधीन हैं ।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

3 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

17 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

18 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

21 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

23 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago