मुख्य समाचार

शिमला : ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध – रोहित ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। रोहित ठाकुर ने आज बढ़ाल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बढ़ाल का निर्माण कार्य लगभग 92 लाख रुपए से पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल भवन बढ़ाल में एवं सरहाना के लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। प्राप्त मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर अवश्य रूप से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मांगों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बढ़ाल के प्रधान कुलदीप पिरटा, उपमंडलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

3 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

17 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

18 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

21 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

23 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago