भरमौर : भरमौर में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

0
855

भरमौर (महिंद्र पटियाल//संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के बाल-विकास परियोजना विभाग में रिक्त पड़े पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | बाल-विकास परियोजना अधिकारी शुभाष दियोलिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक पात्रा महिला उम्मीदवार सादे कागज पर 12 जून 2023 तक अपना आवेदन पत्र कार्यालय बाल-विकास परियोजना अधिकारी भरमौर में जमा करवा सकते हैं | आवेदन पत्र के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो तो, आय प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार से कम पद वाले अधिकारी द्वारा जारी न किया गया हो, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि हो), विधवा आवेदनकर्ता पारिवारिक पैन्शन प्राप्त करने/प्राप्त न करने बारे प्रमाण पत्र संलग्न करें जो कि सम्बंधित ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया हो, संबंधित आंगनबाडी केन्द्र के सर्वे रजिस्टर में दर्ज होने का प्रमाण पत्र की स्त्यापित प्रतियां संलग्न करें तथा साक्षात्कार के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने अनिवार्य होंगे अन्यथा उम्मीदवारी की पात्रता रद्द कर दी जाएगी | आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए साक्षात्कार की तिथि 15/6/23 और 16/6/23 समय प्रातः10 बजे, स्थान-कार्यालय उपमंडलाधिकारी (ना०) भरमौर, आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं का चयन मेरिट के आधार पर कुल 25 पूर्णाको में से किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नं 01895-225074 पर किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here