मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली की छात्रा मारिशा ने 10वीं के हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के परीक्षा परिणाम में 98.14% अंक प्राप्त करके प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। यह छात्रा एलकेजी से 10वीं कक्षा तक इसी विद्यालय की छात्रा रही है। बचपन से ही यह छात्रा अपना कार्य निष्ठा और लगन से करती है। इसकी उपलब्धि पर डीएवी परिवार को गर्व है। मारिशा माता पिता का मनाली में निजी व्यवसाय है। हर्षिता ने 97.14% तथा जानवी ने 97%अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के कुल 91 छात्रो ने 10वीं परीक्षा दी थी। 91 छात्रों में से 33 छात्रों ने 90% से अधिक अंक, 36 छात्रों ने 80% से अधिक 19 छात्र 70% अधिक तथा 3 छात्र 60% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत बना दिया है। सभी छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर एस राणा ने संपूर्ण डीएवी परिवार की ओर से 10वीं के सभी छात्रों को तथा इनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने डीएवी स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई दी है। मारिशा ने कहा कि वह बड़े होकर हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सिका बनकर देश के जरूरतमंद लोगों की सहायता करके अपनी अहम भूमिका देश सेवा में निभाएगी।

