ददाहू : ददाहू ब्लॉक में आयोजित की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

0
888

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “स्कूली छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता पर आयोजित अखिल भारतीय क्विज 2023” के तहत ददाहू ब्लॉक में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रा० उ ० विद्यालय महीपुर के छात्र कृष ठाकुर तथा दिव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ददाहू की छात्राएं यशस्विनी अग्रवाल तथा प्रतिष्ठा ठाकुर ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेचर का बाग की छात्राएं सोनाक्षी तथा आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आरबीआई के द्वारा क्रमशः ₹5000, ₹4000 तथा ₹3000 की इनाम राशि सहित ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदिश सैनी तथा एलडीएम जिला सिरमौर राजीव अरोड़ा के माध्यम से पुरस्कार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक  प्रवीण गर्ग, नरेश कुमार पूनम शर्मा एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here