भरमौर : चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे सड़क मार्ग पर सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

0
651

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

चंबा -भरमौर नैशनल हाइवे सड़कमार्ग पर मंगलवार को हंडुई सेंट्रो कार एच पी 46ए1067 के लाहल धांक में दुर्घटनाग्रस्त होने से शुभाष कुमार पुत्र प्रोजा राम गांव मलकौता पंचायत संचुई तहसील भरमौर उम्र 48 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई | पुलिस थाना भरमौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों द्वारा उसकी गाड़ी को भरमौर की तरफ आते हुए देखा था व शाम तक घर न पंहुचने पर व मोबाइल स्विच ऑफ आने पर घर वालों ने भरमौर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आज पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा दी गई | जानकारी के अनुसार कार को बुढ्ल नदी में गिरा हुआ पाया जंहा से गाड़ी गिरी थी यंहा सीधी तीखी चट्टान थी व कार नदी में डूबी हुई थी व थोड़ी दिखाई दे रही थी | आज भरमौर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से कडी मशक्कत करने के बाद शव को गहरी खाई से निकाला व भरमौर हस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया व भरमौर पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here