सोलन : परवाणू में मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार

0
323

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

सोलन जिला के परवाणू में मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने सोलन जिला के परवाणू में चंडीगढ़ और पंजाब के युवकों से 22.29 ग्राम चिट्टा समेत 1.56 ग्राम मेथमफेटामाइन बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स सोमवार सुबह 3:45 बजे परवाणू में गश्त पर थी। इस बीच परवाणू की तरफ से आ रही एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान तलाशी लेने पर चिट्टे समेत मेथमफेटामाइन बरामद किया गया। मोहन लाल निवासी मकान नंबर 159 अजीत इंक्लेव रंधावा रोड खरड़ पंजाब, मनिंद्र सिंह निवासी शिवालिक इंक्लेव नजदीक गुरद्वारा खरड़ पंजाब और प्रदीप कुमार यादव निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट से तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। इसके बाद आरोपियों से नशे के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here