मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत मैगल गांव की नेरी निवासी 56 वर्षीय महिला काली देवी मेटास्टैटिक हिपेरोबीलरी कैंसर से जूझ रही है | यह कैंसर काली देवी को लिवर में है लेकिन महिला के पास इलाज के लिए पैसे नहीं है। काली देवी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है कैंसर की लड़ाई को काली देवी पिछले 5-6 सालों से लड़ रही है लेकिन अब काली देवी के परिवार के हालात ऐसे हो गए हैं कि आगे का इलाज करवाने के लिए आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है | हालांकि काली देवी के दो बेटे हैं जो मेहनत मजदूरी करके घर का गुजरवशर करते हैं। काली देवी के परिवार के पास एक कमरा और किचन है जिसकी हालत भी खस्ता है। काली देवी के पति मान सिंह ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए अब तक 5-6 लाख रुपए खर्च हो चूका हैं, जिसमें रिश्तेदारों ने भी सहायता की है | उन्होंने कहा कि इलाज के लिए बार बार चंडीगढ़ जाना पड़ता है और वहां पर भी खर्च होता है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है जिससे कि वें पत्नी का इलाज सही से करवा सके। उन्होंने समस्त समाजसेवियों दानी सजनो से आग्रह किया है पत्नी के इलाज के लिए उसकी सहायता करें ताकि पत्नी का इलाज सही से हो सके।

