मुख्य समाचार

सिरमौर : फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें विभाग-सुमित खिमटा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने वन विभाग के साथ अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विकास परियोजनाओं के फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें और इनका समय पर निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने वन विभाग को सभी सम्बन्धित विभागों से आवश्यक तालमेल बनाने और उचित सहयोग देने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त आज शनिवार को नाहन मंे सिरमौर जिला में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाआंे के लिए फारेस्ट सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी मामलों में जो भी आब्जर्वेशन नोडल अधिकारी द्वारा लगाये जाते है उन्हें समयबद्ध ढंग से निपटायें ताकि किसी भी विकास परियोजना में विलंब न हो। सुमित खिमटा ने कहा कि जिला में विभिन्न सड़कों, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं, सरकारी भवनों, बीएसएनल टावर व अन्य विकास कार्यों से सम्बन्धित फोरेस्ट क्लीयरेंस के जितने भी मामले प्रोसेस में हैं शीघ्र ही इनको अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि कुछ मामले ऐसे भी हैं जिन्हें विभाग अथवा यूजर एजेंसी तकनीकी कारणों से विड्रा करना चाहती है, ऐसे मामलों को तुरंत विड्रा किया जाये और जहां जरूरी हो नये केस उसके स्थान पर बनायें जाएं। वन मंडल अधिकारी (मुख्यालय) नाहन राम पाल ने बैठक में फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी मामलों को विस्तार से रखा और पिछली बैठक में लिए गए निणर्यों से अवगत करवाया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल,  विभिन्न वन, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, बीएसएनए, आदि विभाग के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago