किन्नौर : गुरु सांस्कृतिक नवयुवक स्पोर्ट्स क्लब चांसू द्वारा आयोजित कार्य शिविर संपन्न  

0
512

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

गुरु सांस्कृतिक नवयुवक स्पोर्ट्स क्लब चांसू द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्य शिविर का समापन हो गया है | बता दे कि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से गुरु सांस्कृतिक नवयुवक स्पोर्ट्स क्लब चांसु द्वारा पांच दिवसीय कार्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे गांव से पिया नामक जगह तक रास्ते के मुरम्मत कार्य किया और इन पांच दिनों में इस कार्य को पूरा किया गया। इस कार्यशाला में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। इस मौके पर यूवकमंडल के उपाध्यक्ष श्रीकांत, सचिव ठाकुर सैन, कोषाध्यक्ष राहुल, खेल सचिव अमित, शुभम, आयुष, हरी कृष्ण, गुरदीप, सूर्य प्रकाश, चेतन, अविशेष, अर्पित, धीरज कुमार, सचिन आदि सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here