भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
भरमौर थाना के अन्तर्गत आने वाले गैहरा बाजार में बुधवार शाम को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम चंबा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर करियाना शाप से 63 पेटियां शराब की बरामद की गई है, जिनमें ऊना नंबर 1- 45 पेटी, अंग्रेजी 15 पेटी, बीयर 3 पेटी बरामद हुई | मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी चंबा बिनोद धीमान ने बताया कि आबाकारी एक्ट अधिनियम धारा 39,C के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है व आगामी कार्रवाई जारी है |


