भरमौर : एबीवीपी चंबा द्वारा चलाया जाएगा समाजिक अनुभूति कार्यक्रम

0
1114

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला चंबा द्वारा 16 मई से लेकर 20 मई तक 60 गांव में चलाया जाएगा सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम | यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला चंबा के संयोजक विवेक चाडक ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाज की समस्याओं और कुरीतियों के बारे में जानेंगे। गांव के लोगों से मिलकर उनकी समस्या और एतिहासिक कार्य कुछ ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में वार्तालाप करेंगे | सामाजिक अनुभूति से तात्पर्य हम दूसरों के बारे में सोचने के तरीके से है इस अर्थ में यह सामाजिक संबंधों को समझने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण होगा | सामाजिक अनुभूति के माध्यम से हम दूसरों की भावनाओं, विचारों, इरादों और सामाजिक व्यवहार को समझेंगे | सामाजिकता क्रियाओं में उस संदर्भ से विकसित करने के लिए दूसरे लोग क्या सोचते हैं और उसे क्या महसूस करते हैं। व्यक्ति अपने भौतिक और सामाजिक वातावरण के साथ बातचीत से अपनी स्वयं की संज्ञानात्मक संरचनाओं का निर्माण करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here