राजगढ़ : गुरुकुल पीच वेली इंटरनेश्नल स्कूल का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

0
3546

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

गत वर्षो की भांती इस वर्ष भी गुरूकुल पीच वैली इन्टरनेशनल स्कूल के सी०बी०एस०सी०  के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम सराहनीय रहे। दोनों कक्षाओ में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा | विद्यालय की प्रधानाचार्य अनु दानी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं में साक्षी ने 93 प्रतिशत अंक  लेकर प्रथम, वंशिका मेहता ने 92 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा आलोक दत्त शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी विषय में 7, इतिहास में 6, राजनीती शास्त्र में 8 तथा सुचना विज्ञान में 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये | वैष्णवी ने अंग्रेजी में 98 प्रतिशत, रितिका शर्मा ने इतिहास में 98 प्रतिशत व वंशिका मेहता ने राजनीती शास्त्र में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का कक्षा 10वीं का परिणाम भी शतप्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में नवया ठाकुर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सानवी शर्मा ने 92.3 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और हर्षिता कश्यप ने 88 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं कक्षा में सानवी शर्मा ने सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत व नवया ठाकुर ने विज्ञान तथा हिन्दी में 95 प्रतिशत अंक हासिल किये | इस अवसर पर स्कूल के चैयरमैन सतीश ठाकुर ने कहा कि विद्यालय का परिणाम विद्यार्थियों व अध्यापको की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिक है | उन्होंने सभी बच्चों, शिक्षको व अविभावको को बधाई देते हुए बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here