टैलेंट हंट चैंपियनशिप का पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने किया समापन

0
475

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता)

टैलेंट हंट चैंपियनशिप का समापन रमन कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल शिलाई के कृषांत पांडे ने शानदार प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिन्हे प्रतियोगिता का इमर्जिंग प्लेयर का खिताब दिया गया। निवृति चौधरी को भी महिला वर्ग में इमर्जिंग प्लेयर का खिताब दिया गया। इस प्रतियोगिता में U–11 महिला के एकल वर्ग में इवांशिका (सिरमौर हिल्स स्कूल नाहन) विजेता व अल्फिया (अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन) उपविजेता रही। U–11 लड़कों की एकल श्रेणी में दक्ष भारद्वाज U–11 (अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन) विजेता व अर्पित ठाकुर (अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन) उप विजेता रहे।

महिला U–13 एकल शवर्ग में नौशी रमौल (DAV Paonta Sahib) शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी व निवृति चौधरी (स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब) उपविजेता रही। U–13 पुरुष के एकल वर्ग में अनंत चौहान (SVN school nahan) व पार्थ ठाकुर GSSS ददाहु उप विजेता रहे।

महिलाओं की U–13 डबल्स श्रेणी में निवृत्ति चौधरी एवम आरोही गुप्ता (स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब) विजेता व वेदिका एवम अन्वेषा कंवर (अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन ) उपविजेता रही। U–13 पुरुष के डबल्स वर्ग में अरिहंत पठानिया एवं रुद्र ठाकुर विजेता व दक्ष भारद्वाज एवं मयंक ठाकुर (अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन) उप विजेता रहे।

U–15 महिला एकल वर्ग में निहारिका शर्मा (KVN स्कूल घुंडाना) विजेता व जैस्मीन कौर (स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब) उप विजेता रही। U–15 एकल पुरुष वर्ग में कृषांत पांडे (बाल भारती स्कूल शिलाई) विजेता व शौर्य शर्मा (स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब) उप विजेता रहे। U–15 पुरुष डबल्स वर्ग में कृषांत पांडे एवम नितेश चौहान (बाल भारती स्कूल शिलाई) विजेता व आदर्श एवम अनीश शर्मा (GSSS स्कूल सैनवाला) उप विजेता रहे।

U–15 महिला डबल्स वर्ग में आस्था एवं निहारिका शर्मा (KVN स्कूल घुंडाना) विजेता व तनिष्का कंवर एवम अभिलाषा मांटा (अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन) उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि ने सभी विजेता, उपविजेता को पुरुस्कार वितरित किए व खेलों में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह देते हुए नशे से दूर रहने की व नशे को जड़ से खत्म करने में साथ आने की अपील भी की। शुभारंभ के मुख्य अतिथि विषारद वर्मा m/s सुभाष ज्वैलर्स थे, जिन्होंने विजेता, उपविजेता रहे सभी खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम स्पॉन्सर किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here