राजगढ़ :कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा  ने जारी किया बयान

0
681

राजगढ़(पवन तोमर /ब्यूरो चीफ),

कर्नाटक में बजरंगवली का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ रहा और कांग्रेस ने हिमाचल  के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल कर भाजपा को करारी शिकस्त दी है ! यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा नीटू  ने जारी व्यान में कही ! उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी बीजेपी ने साम्प्रदायिकता फ़ैलाने   की कोशिश की और पिछले 5 वर्ष की अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बजरंगी वली  के नाम को राजनीती इच्छाओ की पूर्ती के लिए इस्तेमाल करने का पूरा प्रयास किया !  लेकिन कर्नाटक की प्रवुद्ध  जनता ने भाजपा को   मुँह तोड़ जवाब  दिया कि हर चुनाव भगवान राम और हनुमान जी  के नाम पर नही जीता जा सकता ! संजीव शर्मा ने कांग्रेस को जिताने के लिए    कर्नाटक  की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है कि उन्हें लगातार  दो विधानसभा चुनावो में हार का मुंह देखना पड़ा है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here