मुख्य समाचार

कुल्लू : किसान उत्पादक संगठन के मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

 कुल्लू(आशा डोगरा/ब्यूरो चीफ कुल्लू)  

फलांन हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट सोसाइटी द्वारा कुल्लू के पतलीकुल मे एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे अजयपाल किसान उत्पादक संगठन के मोबाइल वैन का विधिवत शुभारंभ मुख्य अथिति डॉ सुधांशु के के मिश्रा मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ ठाकुर मणी नेगी सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड,स्नेह पाण्डेय प्रबंधक नाबार्ड, जी सी नेगी सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड, ऋषभ सिंह ठाकुर जिला विकास अधिकारी नाबार्ड कुल्लू व मोहिंदर उपाध्याय प्रधान फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन पतलीकुल बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बताया की नाबार्ड किसानों के उथान हेतु कुल्लू में बहुत सी परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है | जिसमे किसान उत्पादक संगठन भी एक परियोजना है | इसी योजना के अंतर्गत अजयपाल किसान उत्पादक संगठन को मोबाइल वैन हेतु ग्रांट दी गयी है जिससे अब किसानों को सुविधा मिलगी। इस अवसर पर किसान उत्पादक संगठन को क़ृषि विभाग से डॉ निजू राणा द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में अवगत करवाया और उनके द्वारा नगर खंड में प्राकृतिक खेती पर किये गए कार्यों को बताया गया |

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

16 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

16 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

17 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

17 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

23 hours ago