Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सोहम

रेणुका गोस्वामी (मनाली)

जिला लाहुल स्पिति स्थित गाँव यांगला के सोहम सेन ने सैनिक स्कूल बालाछड़ी , गुजरात में कक्षा छः के लिए चयनित होकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ के छात्र सोहम सेन सुपुत्र श्री ओम प्रकाश ने बर्ष 2023 की अखिल भारतीय स्तरीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल होकर ये कारनामा किया है ।

इस परीक्षा के लिए कुल 2307 सीटों के लिए 179809 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था । सोहम ने बताया कि आगे चलकर वह सेना के अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे । उन्होंने कहा कि इसके लिए कड़ी मेहनत की है और छात्रों को सलाह दी कि सभी चीजें एक साथ पढ़ने से बेहतर है कि रोजाना एक सब्जेक्ट को थोड़ा-थोड़ा पढ़ें । लेकिन महेनत से पढ़े. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापको को दिया,जिनके आशीर्वाद से इस परीक्षा में सफलता हासिल की ।
अपनी उपलब्धि की शुभकामनाओं के लिए सोहम ने सभी रिश्तेदारों एवं सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

1 hour ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

18 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

19 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

19 hours ago