सोलन : एनआरएलएम द्वारा ग्राम पंचायत हरिपुर में एक दिवसीय अभियान आयोजित

0
695

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज विकास खण्ड सोलन के सौजन्य से टीम एनआरएलएम टीम द्वारा आज “राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन” के अंतर्गत विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत हरिपुर में डिजिटल बैंकिंग सेवाएं संचालन पर एक दिवसीय अभियान का आयोजन पंचायत प्रधान सुमन लता की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें नौ समूहों की समस्त महिलाओं ने और पंचायत के अन्य सदस्यों कुल 130 लोगों ने भाग लिया। इस अभियान की कार्य शैली के शुभ अवसर पर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पर विस्तार से चर्चा करने के उपरांत इसे सफल बनाया गया। इस अभियान में विशेष रूप से जेसीसी बैंक के प्रबंधक, बी सी सखी सुमनलता और सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान का आयोजन सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए किया गया। डिजिटल इंडिया की मुहीम के प्रचार प्रसार को जन जन तक पहुँचाने के लिए आज के इस अभियान के माध्यम से बहुत सफल माना गया है। इस डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के अभियान का संचालन विकास खण्ड सोलन से मुख्या सेविका निशा शर्मा, मिशन एग्जाक्यूटिव कामाक्षी शर्मा और क्षेत्र समन्वयक सुरेश शर्मा द्वारा करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here