मुख्य समाचार

किन्नौर : ग्राम पंचायत शुदारंग में जल की गुणवता का किया गया निरीक्षण

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जल जागरूकता अभियान के तहत जिला किन्नौर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जल एवं स्वच्छता कमेटी द्वारा जल की गुणवत्ता जांच की जा रही है तो वहीं आज जिला के ग्राम पंचायत शुदारंग में ग्रामीण जल एवं स्वच्छता कमेटी (vwse) व VRP जल शक्ति विभाग रिकांग पिओ द्वारा शुदारंग आगनवाड़ी व राजकीय प्राथमिक पाठशाला शुदारंग में जल की गुणवता का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत शुदारंग दलीप नेगी ने बताया कि आज जल एवं स्वच्छता व जल शक्ति विभाग द्वारा शुदारंग के शैक्षणिक संस्थानों में जल की गुणवत्ता जांच की गई | उन्होंने कहा कि अगर कल स्वच्छ नहीं होगा तो बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है | उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण में जल स्वच्छ पाया गया। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत शुदारंग के ग्रामीणों का बधाइयां दी है। इस मौके पर प्रधान शुदारंग दलीप नेगी व VWSC के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

8 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago