सोलन : सोलन में निरंतर बढ़ता जा रहा नशे का प्रचलन, युवा कर रहे अपना भविष्य खराब

0
494

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन शहर में निरंतर नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से कई युवा अपना भविष्य खराब कर चुके है | नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग समय समय पर कार्रवाई कर रहा है और नशे  के प्रचलन को रोकने के लिए नशा तस्करों पर कार्रवाई भी की जा रही है | नशा एक धीमा जहर है जिसकी वजह से युवक अपना भविष्य खराब करते जा रहे हैं | समय एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है | सरंक्षण के अभाव में छोटी सी उम्र से ही नशे की लत में पड़ने से उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है | एसपी सोलन अजय रोल्टा का कहना है कि पुलिस प्रशासन नशे पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है | शहर के कॉलेज या स्कूल के आसपास निरीक्षण किया जा रहा है | साथ ही उनका कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है  और जल्द ही जिला सोलन में नशे के कारोबार को खत्म कर दिया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here