मंडी : मान गए रेहड़ी-फहड़ी वाले, सुकोहड़ी पुल के पास ही मिलेगा नया स्थान

0
327

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी शहर के सुकोहड़ी पुल के पास अपना रोजगार चलाने वाले रेहड़ी-फहड़ी धारक अपने मौजूदा स्थान से हटने के लिए राजी हो गए हैं। आज टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां के रेहड़ी-फहड़ी धारकों को इनके मौजूदा स्थान के 50 मीटर के दायरे में ही शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि सुकोहड़ी पुल के पास नया पार्किंग स्थल बना है जिसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब यहां गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। ऐसे में नगर निगम रेहड़ी-फहड़ी धारकों को यहां से उठाने जा रहा था, जिसका ये विरोध कर रहे थे। पिछली बार हुई टीवीसी की बैठक का इन्होंने वहिष्कार कर दिया था। लेकिन इस बार इसपर सहमति बन गई। नगर निगम मंडी के कमीशनर एचएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकोहड़ी पुल के पास बैठे रेहड़ी-फहड़ी धारकों को उनके मौजूदा स्थान से 50 मीटर के दायरे में नया स्थल विकसित करके बैठाया जाएगा। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन्होंने सिर्फ स्थान पर कब्जा किया है और उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उनसे उस स्थान को वापिस ले लिया जाएगा। इसके अलावा शहर के 15 वार्डों में जिन्होंने बीना अनुमति के रेहड़ियां लगाई हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी किया जाएगा, क्योंकि इससे नगर निगम को कोई आय प्राप्त नहीं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here