निरमंड : बागीपुल में रास्तों की सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश

0
1196

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

विकास खण्ड निरमंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागासराहन के गोल्डन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कंप्यूटर संस्थान (ICTO) बागीपुल में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी विधार्थियो द्वारा  मिलकर रास्ते की सफाई की और झाड़ियों क़ो काटा गया। संस्थान प्रबन्धक संदीप ने कहा कि बागीपुल बहुत सारी पंचायत का केंद्र बिंदु है और बागीपुल को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। आज भले ही हम मशीनी युग की ओर जा रहे है परन्तु प्राकृतिक संस्थानों को बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। हम अक्सर देखते है कि मनुष्य अपने हित के लिए प्रकृति के साथ बहुत छेड़छाड़ कर रहा है जिसका अंजाम मनुष्य के साथ साथ सभी जीव जंन्तु पर भी इसका गलत असर हो रहा है। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य जीवत राम, भाग चन्द, संजीव, कमलेश ठाकुर व रीना देवी तथा विधार्थी संजय कुमार, कविता, तनिका रानी, गीता देवी, ऐश्वर्या ठाकुर, अंजना कुमारी, शिवानी, अनीता कुमारी, जय कुमारी, जोगिंदर, शोभिता, तनीषा ठाकुर, प्रवीण कुमार, मनीषा ठाकुर, गौरव जोशी, रोहित, पवन सिंह, अनुभा कुमारी, तानिया मगर, नवीन लता, प्रिया आदि विधार्थी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here