भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
ब्लॉक कांग्रेस भरमौर ने परियोजना सलाहकार समिति के गठन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है | आज ब्लॉक कांग्रेस भरमौर के धन्यवाद समारोह में नव नियुक्त सदस्य संजीव ठाकुर, पवन शर्मा, सलोचना देवी, कैन्थु देवी ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित भरमौरी का सदस्य बनाए जाने पर धन्यवाद व आभार प्रकट किया है | इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भजन ठाकुर, जिला महासचिव कमलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भरमौर शशी, बलवीर ठाकुर, मिडिया प्रभारी गौरी शंकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु देवी, महासचिव ईलु ठाकुर, विजय सूर्यवंशी, श्याम ठाकुर, अनिल कुमार, संजय ठाकुर, संजय कपूर आदि उपस्थित रहे |