खेती बागवानी

भरमौर : डॉ. मनोहर लाल ने बागवानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

डॉ. मनोहर लाल ने बागवानों को सेब के पौधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकरी दी | उन्होंने बताया कि सेब के पौधों को लगने वाली बिमारी मनपाउडरी मिल्ड्यू (चूर्णिल आसिता) एक गंभीर रोग है जो कि सेब की नई कलियों, पत्तियों और फलों को नुकसान पहुंचाता है। यह रोग पोडोस्फेरा ल्यूकोट्राइका नामक फफूंद से होता है। आजकल कुछ बगीचों में यह देखने को मिल रहा है। इससे पौधे के विकास व उत्पादकता पर गहरा असर पड़ता है। डॉ. मनोहर लाल ने बताया कि इस रोग के लक्षण कलियों, पत्तियों, कोमल टहनियों व फलों में देखने को मिलता है। इस रोग का प्रभाव बसंत ऋतु में ज्यादा देखने को मिलता है। पाउडरी मिल्ड्यू से ग्रसित पौधों की नई कलियां व पत्ते छोटे व सफेद होते हैं मानो की इन पर सफेद चूर्ण छिड़का गया हो। संक्रमित पत्ते मुड़े हुए और सख्त होते हैं। अधिक संक्रमण होने पर रोग ग्रसित पत्ते समय से पहले झड़ जाते हैं। ग्रसित कलियों पर फल नहीं लगते अगर लगते भी है तो वो छोटे रह जाते है  तथा अच्छी गुणवत्ता का नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस रोग की फफूंद कलियों, झड़ी हुई पत्तियों व फलों में प्रसुप्तावस्था में रहती है और जैसे ही अनुकूल वातावरण होता है इसका प्रकोप बढ़ जाता है। यह हवा के द्वारा पौधे के विभिन्न भागों में वितरित होता है। ज्यादातर इसका प्रकोप बसंत ऋतु में देखने को मिलता है। इसके संक्रमण के लिए हवा में ज्यादा आर्द्रता व 10-20 डिग्री सैल्सियस तापमान उपयुक्त होता है। डॉ. मनोहर लाल ने बताया कि इस रोग की रोकथान के लिए कार्बेंडाजिम 12%+ मानकोंजेब 63%  ( 500 ग्राम 200 लीटर पानी में) या फिर टेबूकोनाजोल 8%+कैप्टान 32%  (500 एम एल 200 लीटर पानी में) या फिर सर्केडिस प्लस 12.5 एससी ( 60  एम एल 200 लीटर पानी में) का घोल बना कर स्प्रे करें और रोग ग्रसित टहनियों व पत्तियों को निकाल कर दबा दें या जला दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

18 minutes ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

3 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

4 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

4 hours ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

6 hours ago