भरमौर : मोहर सिंह राजपूत ने भरमौर प्रशासन से कार्य को पूरा करने की लगाई गुहार

0
398

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

भरमौर चौरासी रिवाइवल कमेटी के अध्यक्ष मोहर सिंह राजपूत ने भरमौर प्रशासन से चौरासी परिसर चार दिवारी, चौरासी पनिहार (हौद) का कार्य मणिमहेश यात्रा से पहले पूरा करवाने की गुहार लगाई है |  ताकि देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके व उन्होंने चौरासी परिसर की सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ बनाए जाने की भी अपील की है ताकि प्राचीन विश्व-विख्यात ऐतिहासिक मंदिरों की पवित्रता भी बनी रहे | उन्होंने बताया कि भरमौर कार पार्किंग स्थल पर बने शौचालय को भी शीघ्र खोला जाए ताकि देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here