खेती बागवानी

भरमौर : चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के महासचिव ने एसडीएम भरमौर को सौंपा ज्ञापन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के सेब-फल उत्पादक संगठन भरमौर के अध्यक्ष व चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के महासचिव सुरेश कुमार ठाकुर आज क्षेत्र की समस्याओं के मद्देनजर एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा से मिले व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा | उन्होंने एसडीएम भरमौर को क्षेत्र के बागवानों की समस्याओं से अवगत करवाया व भरमौर क्षेत्र के लिए कोल्ड स्टोरेज के बनाए जाने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया व बागवानों के लिए संबंधित विभाग से समय-समय पर शिविर लगाए जाने की भी बात कही | इसके अलावा उन्होंने भरमौर उपमंडल में लगाई गई स्ट्रीट लाईटों व सोलर लाइटों को भी मणिमहेश यात्रा से पूर्व चलाए जाने की बात कही व भरमौर कार पार्किंग में शौचालय को भी मणिमहेश यात्रा से पहले चालू करवाने की बात कही व कूड़ा डंपिंग साईट पट्टी का भी सही समाधान निकाले जाने बारे में भी चर्चा की गई | एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने उन्हें आश्वासन दिया कि समय रहते कुछ एक समस्याओं का निपटारा कर लिया जायेगा व कुछ एक का आगामी हल भी ढूंडा जाऐगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 hour ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

2 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

3 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

8 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

18 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

21 hours ago