मंडी : आतंकी संगठनों के साथ बजरंग दल की बराबरी करना निंदनीय – आदित्य गौतम

0
138

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

पीएफआई जैसे आंतकी संगठन के साथ बजरंग दल की बराबरी करना कांग्रेस का बेहद निंदनीय कृत्य है। कर्नाटक जो बजरंग बली की जन्मभूमि है को आंतकी संगठन कह कर उसे चुनाव घोषणा पत्र में वैन करने की बात कहना कांग्रेस की हिंदू विचारधारा को नीचे दिखाने की कोशिश करने जैसा बर्ताव है। बजरंग दल के जिला सुंदरनगर के संयोजक आदित्य गौतम ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही | उन्होंने कहा कि बजरंग दल कांग्रेस के इस कृत्य को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने भारत के चुनाव आयोग से कांग्रेस के घोषणा पत्र को तुरंत वैन करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडके को भी चेताते हुए कहा कि ऐसा घोर कृत्य करने वाली कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बजरंग दल पूरे प्रदेश और देश स्तर पर राष्ट्रवादी आंदोलन आरंभ करेगा और जोरदार धरना प्रदर्शन करेगा। अगर कांग्रेस पार्टी आने वाले समय भी ऐसी हरकत करती है तो बजरंग दल उन्हें अपना उग्र रूप दिखाने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि बजरंग दल एक राष्ट्रवादी हिंदू विचारधारा का संगठन है जोकि कर्नाटक में ही नहीं अपितु देश में जहां भी कोई आपदा आती है वहां सेवा के लिए हर समय खड़ा रहता है। जिसका अपमान किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here