राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
आज राजगढ़ का जल शक्ति मंडल क्रियान्वित हो गया | हालांकि जल शक्ति मंडल को खोले जाने की अधिसूचना 27 मार्च को जारी हो गयी थी लेकिन कार्यालय अभी तक क्रियान्वित नहीं हुआ था | इसी सन्दर्भ में 27 अप्रैल को ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर जल शक्ति मंडल राजगढ़ को क्रियान्वित करने का प्रस्ताव सोंपाकर इसे शीघ्र आरम्भ करने की मांग की थी | मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के तीन दिन बाद आज जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अधिषासी अभियन्ता मनदीप गुप्ता ने अपना पद भार सम्भाल लिया | ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, अमन ठाकुर, अनुज, भूपेन्द्र, बलवीर ठाकुर व रतिराम आदि कांग्रेस पदाधिकारियों ने अन्य कार्यकर्ताओं सहित नव नियुक्त अधिकारी का स्वागत किया व लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। मिडिया प्रभारी अनुज ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जल शक्ति मंडल राजगढ़ को क्रियान्वित करने और यहाँ अधिशासी अभियंता की नियुक्ती करने के लिए आभार व्यक्त किया। जिला महासचिव राजेन्द्र ठाकुर व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने कहा कि जल शक्ति मंडल के खुलने से विभाग की चल रही योजनाओं को गती मिलेगी और साथ ही जनहित में नई योजनाएं बनाई जायेगी | पच्छाद के जल शक्ति विभाग सम्बन्धी विभागीय कार्य और योजनाएं अब राजगढ़ में ही क्रियान्वित हो सकेगी |