मंडी : सुंदरनगर में 31 वर्षीय युवक 17.73 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार, जांच शुरू

0
964

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने सुंदरनगर में 31 वर्षीय युवक के कब्जे से चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम शुक्रवार को मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थी और हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान सलापड़ की तरफ से आ रही एक निजी वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार 31 वर्षीय जगदीश कुमार पुत्र तेजराम गांव नागचा डाकघर बांदरोल तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 17.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here