राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
उपमंडल राजगढ़ में नये एस डी एम राजकुमार ठाकुर ने अपना पदभार ग्रहण किया | पदभार संभालने के उपरांत राजकुमार ठाकुर ने कहा कि वह पहले भी राजगढ़ में बतौर तहसीलदार सेवा कर चुके है और यहाँ के पूरे क्षेत्र और समस्याओं से परिचित है | राजगढ़ दूरदराज तक फैला हुआ उपमंडल है और उनकी प्राथमिकता रहेगी कि उनके और पुरे उपमंडल के अन्य कार्यालयों में आने वाले दूरदराज क्षेत्र के लोगों के कार्य उसी दिन में हो जाये | उन्होंने कहा कि राजगढ़ उपमंडल एक हरभरा और सुन्दर क्षेत्र है और यहाँ पर्यटन की अपार सम्भावनाये है | इसलिए पर्यटन की दृष्टी से सम्भावित स्थानों का चयन कर विकास किया जायेगा | इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वन करने का भरसक प्रयास किया जायेगा ताकि सभी नीतियों और योजनाओ का लाभ आमजन तक पहुंच सके | उनका यह प्रयास यह भी रहेगा कि आपदा के समय में वह स्वयम व अधीनस्थ अधिकारी पीड़ितों को तत्काल सहायता दे सके और राजगढ़ में स्वच्छ व उतरदायी प्रशासन की स्थापना हो सके | उन्होंने कहा कि राजगढ़ के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यो को गती देने का प्रयास किया जाएगा ताकि राजगढ़ क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सके | गौर रहे कि राजकुमार ठाकुर इससे पहले नयनादेवी में एस डी एम के पद पर तैनात थे और राजगढ़ से यादविंदर पाल के अर्की तबादले के बाद उनका राजगढ़ स्थानान्तरण हुआ है |