शिमला : आम लोगों के लिए खुला 173 वर्ष पुराना शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास

0
376

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

राजधानी शिमला के मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास (रिट्रीट) रविवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस राष्ट्रपति निवास नई दिल्ली और हैदराबाद के बाद अब शिमला के भवन का लोगों ने पहली बार देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने के दौरे के दौरान इस ऐतिहासिक धरोहर को लोगों के लिए खोलने की घोषणा कर दी थी। देश विदेश से आए सैलानी इसको घूम सकते है। पहले दिन ही इसको देखने के लिए बहुत संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग इसको देखने के लिए यहां पर पहुंचे। स्थानीय लोगों व सैलानियों को ये जगह बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून 2023 तक प्रवेश निशुल्क रखा गया है। राष्ट्रपति निवास भ्रमण के लिए आम लोग राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। राष्ट्रपति निवास सोमवार, सरकारी अवकाश व राष्ट्रपति के आगमन के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेगा। उच्च स्तरीय शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने सभी स्कूलों के निर्देश दिए है कि स्कूल प्रिंसिपल अपनी सुविधा अनुसार राष्ट्रपति निवास का दौरा करने बच्चों को ले जाए। बच्चों को भी इस ऐतिहासिक भवन के बारे में जानकारी हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here