भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे सड़क मार्ग जो कि भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह 5 बजे के क़रीब जगह-जगह बाधित हुआ, जिसमें लाहल, बती की हटी में मार्ग तो नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा द्वारा जल्दी बहाल कर दिया गया | लेकिन ढकोग में मार्ग को बहाल करने में 9 घंटे का समय लग गया | यहाँ पर सड़क मार्ग की बहाली दोपहर 1 बजे हुई | यह जानकारी देते हुए नशनल हाइवे अथारिटी चंबा के कनिष्ठ अभियंता शीतल मैहता ने बताया कि भारी बारिश के चलते ढकोग में काफी भारी भरकम चट्टानों के गिरने के कारण मार्ग बहाली में समय लग गया | सड़क मार्ग के बंद रहने से सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई व लोगों को अपने गंतव्यों तक पंहुचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा |

