सिरमौर : आईटीआई नाहन में आयोजित किया जाएगा कैम्पस इंटरव्यू 

0
565

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में 21 अप्रैल को प्रसिद्ध कंपनी हीरो कंपनी द्वारा अपने हरिद्वार प्लांट में भर्ती हेतु कैंपस इंटरव्यू लिया जाएगा जिसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड में भर्ती की जाएगी जिसके लिए न्यूनतम वेतन 19665 रुपए व अन्य सुविधाओं सहित मेडिकल लाभ भी कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा । इच्छुकअभ्यार्थि 21 अप्रैल यानी कल प्रातः 10 बजे आईटीआई नाहन में अपने सभी दस्तावेजों सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here