सिरमौर : माँ भंगायणी मेला समिति हरिपुरधार ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात

0
418

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

माँ भंगायणी मेला समिति हरिपुरधार ने शिमला में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मुलाक़ात की तथा माँ भंगायणी मेला के समापन पर 05 मई 2023 के लिए आमंत्रित किया। माननीय मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने मेला समिति का निमंत्रण स्वीकार किया। मेला समिति के प्रतिनिधिमंडल रेणुका के विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में सीएम से मिला, जिसमें मेला समिति के सदस्य व कांग्रेस नेता दलीप चौहान, महल जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओपी ठाकुर, मंदिर समिति के सचिव व महल जोन महासचिव अनिल ठाकुर, रेणुका युथ के महासचिव दिनेश ठाकुर, रेणुका युथ के उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत गेहल के उप प्रधान विनय ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कपिल छिंटा शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बहुत सादगीपूर्वक मेला समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की और विधायक विनय कुमार ने भी मेले में सीएम के बतौर मुख्यातिथि पहुँचने के लिए जोरदार पैरवी की जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए अपने कार्यालय से डीसी सिरमौर को भी सूचित किया कि 05 मई को मुख्यमंत्री हरिपुरधार माँ भंगायणी मेले में पहुंचेंगे। मेला समिति प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु व माननीय विधायक विनय कुमार का हार्दिक आभार प्रकट करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here