राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मेहतपुर से डॉ. मीनू जोशी भारद्वाज को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 15 अप्रैल 2023 को वूमैन ऑफ वंडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें नई दिल्ली के जनपथ स्थित वेस्टर्न कोर्ट के सभागार में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के कार्यक्रम में मौजूद रहे, मनोज तिवारी (सांसद) की धर्मपत्नी सुरभि तिवारी, ऋतु खंडूरी (उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष), श्याम जाजू , कपिल स्वामी , सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा द्वारा सम्मानित किया गया। डॉक्टर मीनू को यह पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने की उत्कृष्टता एवं कर्तव्य परायणता को देखते हुए दिया गया है। संपूर्ण भारत के अलग-अलग राज्यों से 50 प्रतिभावान महिलाओं का चयन किया गया था। ज्ञातव्य रहे कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान डॉक्टर मीनू जोशी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली महिला डॉक्टर को सम्मानित किए जाने पर सैल्यूट तिरंगा के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौहान अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें बेहद हर्ष हो रहा है कि हिमाचल की महिलाएं आज समाजसेवा में बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं और हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा देशभर में राष्ट्रवादिता को लेकर प्रखरता से अपनी बात रखता है और संस्था द्वारा संपूर्ण भारत में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

