सोलन : धनीराम शांडिल ने ग्राम पंचायत बसाल में सुना लोगों की समस्याओं को

0
422

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज ग्राम पंचायत बसाल में स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री धनीराम शांडिल आए | जिनका ग्राम पंचायत बसाल की आम जनता ने बड़े ही उत्साह से स्वागत किया | ग्राम पंचायत प्रधान रिचा ठाकुर ने सभा में आए स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और उनके साथ आए सभी लोगों का आभार प्रकट किया, जिसमें लोगों ने अपनी समस्या को मंत्री के सामने रखा | उन्होंने लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया | इसमें मुख्य रूप से करोल मंदिर में पानी का कनेक्शन देने की मांग रखी | मंत्री ने मुख्यमंत्री लोक भवन का भी निरीक्षण किया एवं ग्राम पंचायत के सभी कर्मचारी व पंचायत के सभी प्रतिनिधियों सहित आसपास के लगभग 100 लोगों ने भाग लिया, जिसमें उप प्रधान किरण किशोर, बीडीसी कुसुम लता, वार्ड सदस्य मीरा देवी, रचना, प्रवीना, राकेश, चंद्रकला कौशिक, तेज राम शर्मा, जेआरएस रूप सिंह, टीए नीलम शर्मा, सिलाई अध्यापिका सनिका ठाकुर, गीता देवी, मीना देवी, पूर्व प्रधान देवेंद्र कश्यप, रीता ठाकुर सभी लोग उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here