चौपाल : चौपाल से संबंध रखने वाली प्रकृति ठाकुर ने हासिल किया स्वर्ण पदक

0
792

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिमला ज़िला के चौपाल क्षेत्र, ग्राम पंचायत बघार चौकी से संबंध रखने वाली प्रकृति (कंचन) ठाकुर ने तीन नेशनल सहित सॉफ्ट बॉल में एक सवर्ण पदक जीता है I जिसके चलते हिमाचल प्रदेश ज़िला प्रशासन शिमला ने महिला एवं बाल विकास,ने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, बेटी है अनमोल विज्ञापन जारी किया है I प्रकृति ठाकुर की प्राथमिक पढ़ाई सरकारी स्कूल धबास से हुई है, जिसके बाद स्नातक की पढ़ाई हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर पंजाब से हुई है I उसके बाद आगे की पढ़ाई पटियाला संगरूर से ज़ारी हैं I आपकी जानकारी के लिऐ बता दे कि प्रकृति के पिता प्रताप ठाकुर सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं दे चुके है I वहीं माता पिंगला ठाकुर एक गृहणी हैं, प्रकृति ठाकुर ने मीडिया से बात चीत में कहा कि मैं अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता – पिता व अपने कोच पवितर सिंह को देती हूँ, जिन्होंने हर मुश्किल में मेरा साथ दिया और आगे बढ़ने की हिम्मत दी है I साथ ही प्रकृति (कंचन) ठाकुर की इस उपलब्धि से उनके गांव घर व रिश्तेदारों सहित समूचे चौपाल क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई हैं I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here